• Wed. Sep 23rd, 2026

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सीएम नगरीय आवासीय भू-अधिकार योजना के तहत हितग्राहियों को भू-स्वामी अधिकार पत्र एवं स्थाई पट्टे वर्चुअली प्रदान किए गए, विधायक चैतन्य काश्यप के हाथों शहर के 40 हितग्राहियों ने प्रसन्नतापूर्वक स्थाई पट्टे प्राप्त किए

BySurendra Jain

May 19, 2022

खबर पक्की, 19 मई, रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा बुधवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से सीएम नगरीय आवासीय भू अधिकार योजना के तहत प्रदेश के हितग्राहियों को भू-स्वामी अधिकार पत्र एवं स्थाई पट्टे प्रदान किए गए। इस दौरान रतलाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ जहां मौजूद रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप के हाथों रतलाम शहर के 40 हितग्राहियों द्वारा प्रसन्नतापूर्वक अपने स्थाई पट्टे प्राप्त किए गए। हितग्राहियों द्वारा धन्यवाद दिया गया। इस दौरान राजेंद्रसिंह लुनेरा, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, अपर कलेक्टर एम.एल. आर्य तथा अभिषेक गहलोत आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम से दिए गए उदबोधन को लाइव देखा व सुना गया। कार्यक्रम जिले के अन्य स्थानों पर भी आयोजित हुए। मुख्यमंत्री नगरीय आवासीय अधिकार योजना के तहत रतलाम शहर के 40 हितग्राहियों को भूमि के पट्टे प्रदान किए गए। उनके अलावा धामनोद के 8, जावरा के 10, बड़ावदा के 14, ताल के 10 हितग्राहियों को स्थाई पट्टे प्रदान किए गए।

You missed

error: Content is protected !!