• Wed. Sep 23rd, 2026

स्वास्थ्य मेले के दौरान मरीजों को स्वास्थ्य सेवाऐं प्रदान करें : कलेक्टर सूर्यवंशी, स्वास्थ्य मेले का आयोजन 25 एवं 26 मई को मेडिकल कॉलेज में

BySurendra Jain

May 19, 2022

खबर पक्की, 19 मई, रतलाम। जिले में जिला स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन 25 एवं 26 मई को मेडिकल कॉलेज रतलाम में किया जाएगा। इस संबंध में पूर्व तैयारियों को लेकर कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी तथा विभागीय अधिकारियों के साथ अंतर्विभागीय समिति की बैठक न्यू कलेक्ट्रेट परिसर पर आयोजित की गई।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने निर्देशित किया कि मेले के दौरान चिन्हित मरीजों की लाईन लिस्टिंग अनुसार मरीजों को स्वास्थ्य मेले की दिनांक स्थान एवं समय की जानकारी आशा एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताओं के माध्?यम से प्रदान की जाए। मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसका विशेष ध्?यान रखा जाए। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे, एसडीएम रतलाम शहर, एसडीएम रतलाम ग्रामीण, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जितेन्द्र गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर, आइएमए जिला इकाई अध्यक्ष डॉ. बी.एल. तापडिया, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा, डॉ. प्रमोद प्रजापति एवं अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
बैठक में प्रस्तुतीकरण देते हुए डीपीएम डॉ. अजहर अली ने बताया कि जिले में विभिन्न विकासखंडों में अप्रैल माह में स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया था। विकासखंड स्तरीय मेलों में कुल 3353 मरीजों को जिला स्तर पर रेफर किया गया था। जिला स्तरीय मेले के दौरान उपरोक्त चिन्हित एवं अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों को जॉच उपचार एवं दवाईयां प्रदान की जाएगी। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि मेले में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा सेवाऐं प्रदान की जाएगी। मेले में कैंसर के मरीजों, ह्रदय रोग के गंभीर मरीजों, डायबिटीज के मरीजों, स्?त्री रोग के मरीजों, गर्भवती माताओं, बच्?चों एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के व्?यक्तियों की स्?वास्?थ्?य जॉच, दंत रोग, सर्जरी के गंभीर मामलों के मरीजों, मानसिक रोगों, टीबी के मरीजों, मेडिसीन संबंधी विशेषज्ञता आधारित स्वास्थ्य परीक्षण, जन्मजात विकृतियों के 18 वर्ष से कम आयु के मरीजों, गंभीर नेत्र रोग एवं सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाऐं प्रदान की जाएगी।

You missed

error: Content is protected !!