रतलाम। रतलाम के समीप ग्राम शिवपुर में बुधवार को गांव में मगरमच्छ दिखाई दिए जाने के बाद से खलबली मच गई। मगरमच्छ तालाब में कैसे पहुंचा इसकों लेकर संशय है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और रेसक्यू शुरू किया।
ग्राम शिवपुर में पोखर के समीप पानी भर रही एक महिला को सुबह करीब 11 बजे सबसे पहले पानी के अंदर से मगमच्छ जैसे जानवर का मुंह दिखा। महिला ने डरकर ग्रामीणों को खबर दी जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम को भी सूचना दी गई। वन विभाग की टीम शाम करीब 5 बजे गांव पहुंची। इसके बाद बिजली की मोटर की मदद से पोखर का पानी निकालना शुरु किया गया। वन विभाग के अनुसार तालाब के समीप मगरमच्छ के पंजे का निशान भी मिला है। खबर लिखे जाने तक रेसक्यू अभियान जारी है। वन विभाग के कर्मचारियों ने अंदेशा जताया कि गांव में बड़ा तालाब स्थित है जिसमें कई नालों से पानी बहकर आता है। संभावना है कि बारिश के दौरान किसी नाले से मगरमच्छ का बच्चा या व्यस्क बहकर तालाब में आया होगा। समय के साथ आकार बढऩे पर लोगों को दिखाई दिया। वन मंडल अधिकारी प्रफुल्ल नीरज ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर गई है। वहां रेसक्यू अभियान जारी है।
शिवपुर में दिखा मगरमच्छ, वनकर्मियों ने तालाब खाली कराया
