• Fri. Oct 2nd, 2026

गुलाबचक्कर की बाउंड्रीवॉल पर लिखी गालियां, एडीएम बोले-दर्ज करवाएंगे एफआईआर

BySurendra Jain

Nov 23, 2017

 

रतलाम। लंबी अवधि के बाद कलेक्टर कार्यालय और गुलाब चक्कर के आसपास के सारे ही सरकारी भवन और बाउंड्रीवॉल की पुताई का काम शुरू हुआ है। यह काम फिलहाल जारी ही है, इसी दौरान किन्हीं असामजिक तत्वों द्वारा गुलाब चक्कर की बाउंड्रीवॉल पर राजनैतिक आव्हान के साथ ही भद्दी गालियां लिख दी है। एडीएम डा. कैलाश बुंदेला ने इस मामले में दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए है।

कलेक्टर कार्यालय सहित गुलाबचक्कर के आसपास के तमाम सरकारी कार्यालयों और गुलाबचक्कर बाउंड्रीवॉल का स्वरूप निखारने के लिए लाखों रूपए खर्च कर रंगाई-पुताई की जा रही है। संभवत: किन्हीं तत्वों को यह काम रास नहीं आया। दिन के समय में ही नील से बहुजन संघर्ष दल के कार्यक्रम का आव्हान और भद्दी गालियां लिख दी गई। एडीएम डा. कैलाश बुंदेला ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने तत्काल ही इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराने को कहा। इसके अलावा एडीएम ने लोनिवि अधिकारियों को निर्देशित किया है कि यदि आगे भी समूचे कलेक्टर कार्यालय परिसर और इसके आसपास किसी भी शासकीय संपत्ति पर किसी तरह के नारे, पोस्टर आदि दीवारों पर चस्पा किए जाते है, या लिखे जाते है तो संबंधित के खिलाफ संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर एफआईआर  दर्ज करवाएं।

error: Content is protected !!