• Tue. Nov 17th, 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा नगर के विकास के लिए त्वरित रूप से ऋण देने के लिए कटिबद्ध: जोशी

BySurendra Jain

May 13, 2022

खबर पक्की: 13 मई रतलाम, विकास की ओर अग्रसर रतलाम नगर एवं आस पड़ोस के क्षेत्रों की भविष्य में होने वाली औद्योगिक एवं आवासीय विकास की वित्तीय आवश्यकताओं के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा एवं कोरपोरेट फायनेंशियल सर्विसेस कटिबद्ध है । उक्त विचार रतलाम में गुरुवार दिनांक 12.05.2022 को आयोजित बिल्डर , कान्ट्रेक्टर एवं ब्रोकर्स मीटिंग में उप क्षेत्रीय प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा के अम्बर जोशी ने व्यक्त किये । जोशी ने कहा कि रतलाम नगर म.प्र . में सबसे तेज गति से विकसित होन वाला टियर 2 नगरो में अंग्रेणी है , भविष्य में इस नगर की प्रचुर क्षमताओं को चहुंऔर व्यवसायिक , आवासीय एवं अन्य वित्तीय सेवाओं का लाभ देने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की योजनाऐं नागरिकों को व्यापक लाभ पहुंचाऐगी । कारपोरेट फाईनेशियल सर्विसेस के मैनेजिंग डायरेक्टर जॉसफ फर्नाडिस ने उपस्थित जनो को बताया कि उनकी कंपनी के द्वारा देश के अंग्रेणी 108 बैंको एवं एन.बी.एफ.सी. के साथ समस्त वित्तीय सुविधाओं का लाभ हर एक व्यक्ति को देने के लिए प्रतिबद्ध है । जो नगर एवं समाज के उत्थान के लिए वर्षो से मेहनत कर रहें है । जिला प्रोपट्री ब्रोकर्स एसोसिएशन से राकेश पिपाड़ा एवं प्रमुख कॉलोनाईजर रमेश पिपाड़ा , ध्रुव चोपड़ा , कटारिया ग्रुप से विशाल शर्मा ने नगर के सभी कॉलोनाईजर , बिल्डर्स एवं ब्रोकर्स को आवासीय एवं व्यवसायिक ऋण के जरिये मिलने वाली सुविधाओं का लाभ कार्पोरेट फायनेशियल सर्विसेस एवं बैंक ऑफ बड़ौदा से लेने के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के साकेत मुरलिया , आशीष तिवारी , अर्पित सकलेचा , पंकज सूर्यवंशी द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा की विभिन्न योजनाओं जैसे कि गृह ऋण , मॉडगेज ऋण , कार ऋण एवं अन्य प्रकार के व्यवसायिक ऋण की जानकारी प्रदान की गई एवं उपस्थितजनो की जिज्ञासा का उचित परामर्श प्रदान किया । उद्बोदन के पूर्व श्री फर्नाडिस द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत पुष्णुच्छ से किया , कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद सलीम खोकर के द्वारा किया गया एवं आभार हेमन्त कोठारी ने व्यक्त किया । दैनिक .. भवदीय जॉसफ फर्नाडिस

Related Post

कलेक्टर ने गुलाब चक्कर से बैरिकेड हटाने के निर्देश दिए, जनहित में लिया निर्णय, आमजन को आवागमन में मिलेगी सुविधा
कलेक्टर के निर्देश पर बंजली चौराहा एवं सेजावता फंटा के स्पीड ब्रेकर तत्काल हटाए गए, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों का हुआ पालन, रतलाम-सैलाना-बांसवाड़ा मार्ग पर आवागमन होगा सुगम
नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह एवं सांस अभियान का शुभारंभ, कलेक्टर ने किया मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई का निरीक्षण, एसएनसीयू में भर्ती बच्चों की माताओं से चर्चा कर स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली, समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

You missed

error: Content is protected !!