• Sat. Nov 7th, 2026

छत्रीपुल,विनोबा नगर व द्वारका रेसीडेंसी के सामने फल, फुलमाला व सब्जी मण्डी प्रारंभ, 206 सब्जी, 51 फल व 10 फुलमाला विक्रेताओं ने करा व्यवसाय प्रारंभ, फल-सब्जी क्रय करने पंहूचे नागरिक नवीन फल-सब्जी मण्डी

BySurendra Jain

May 10, 2022

खबर पक्की, 10 मई, रतलाम। यातायात प्रबंधन तंत्र को व्यवस्थित किये जाने हेतु कलेक्टर एवं निगम प्रशासक कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशानुसार रतलाम नगर में जमीन एवं ठेलागाड़ी पर सड़क एवं फुटपाथ आदि पर फल, फुलमाला व सब्जी विक्रय पूर्णत: प्रतिबंधित किये जाकर तय स्थानों पर ही फल, फुलमाला व सब्जी का विक्रय किये जाने के तहत निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया के निर्देशन में छत्रीपुल, द्वारका रेसीडेंसी के सामने व विनोबा नगर ग्रीड के पास नवीन फल, फुलमाला व सब्जी मण्डी को प्रारंभ किया गया जिसके तहत 206 सब्जी, 10 फुलमाला व 51 फल विक्रेताओं द्वारा अपना व्यवसाय प्रारंभ किया गया।
छत्रीपुल व विनोबा नगर ग्रीड के पास नवीन फल, फुलमाला व सब्जी मण्डी का निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने निरीक्षण विक्रेताओं को यूरिनल, पेयजल व अन्य मूलभुत सुविधाऐं उपलब्ध कराये जाने निर्देश संबंधित को दिये गये ताकि विक्रेताओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।
निगम आयुक्त श्री झारिया ने बताया कि कलेक्टर एवं निगम प्रशासक कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशानुसार यातायात प्रबंधन तंत्र को व्यवस्थित किये जाने हेतु फल, फुलमाला व सब्जी विक्रय हेतु फल-सब्जी का विक्रय त्रिवेणी रोड कल्याण नगर के सामने, छत्रीपुल, विनोबा नगर ग्रीड के पास व द्वारका रेसीडेंसी के सामने फल, फुलमाला व सब्जी विक्रताओं द्वारा अपना प्रारंभ कर दिया गया है साथ ही नागरिकों ने भी फल, फुलमाला व सब्जी क्रय करना प्रारंभ कर दिया गया है। नवीन फल, फुलमाला व सब्जी मण्डीयां प्रारंभ होने से षहर का यातायात तंत्र भी सुगम हुआ है।
व्यावसायिक क्षेत्रों में फल-सब्जी व अन्य सामान विक्रय करना प्रतिबंधित, 10 व्यक्तियों पर जुर्माना
यातायात प्रबंधन तंत्र को व्यवस्थित किये जाने हेतु रतलाम नगर के व्यावसायिक क्षेत्रों में फल-सब्जी व अन्य सामग्री जमीन एवं ठेलागाड़ी पर सड़क एवं फुटपाथ आदि पर विक्रय करना पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है इसके बाद भी ऐसे फल-सब्जी व अन्य विक्रेता जो कि व्यावसायिक क्षेत्रों में जमीन एवं ठेलागाड़ी पर सड़क एवं फुटपाथ आदि पर व्यवसाय किया जा रहा है ऐसे व्यवसायियों पर जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत 10 मई मंगलवार को 10 विक्रेतओं पर जुर्माना किया गया।
निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया के निर्देशानुसार व्यावसायिक क्षेत्रों में फल-सब्जी व अन्य सामग्री जमीन एवं ठेलागाड़ी पर सड़क एवं फुटपाथ आदि पर व्यवसाय करने पर यू.के., अनिल, श्यामलाल, चंदाबाई, शांतिलाल, संदीप, मोहन, गिरधारी, विजय व रशीद पर 200-200 रूपये का जुर्माना किया। जुर्माना किये जाने के बाद भी व्यावसायिक क्षेत्रों में फल-सब्जी व अन्य सामग्री जमीन एवं ठेलागाड़ी पर सड़क एवं फुटपाथ आदि पर विक्रय करते पाये जाने पर ठेलागाड़ी व अन्य सामग्री जब्त की जायेगी।

error: Content is protected !!