खबर पक्की: 28 अप्रैल रतलाम, पत्रकार और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के चमकते सितारे अमित निगम ने सस्पेंस दूर करते हुए आज उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि बहाव के साथ तो मुर्दे बहते हैं, जिंदा कोमैं तो बहाव के विपरीत तैरती है। वह पथ क्या, पथिक कुशलता क्या,
जिस पथ पर बिखरे शूल न हों,
नाविक की धैर्य परीक्षा क्या,
जब धाराएँ प्रतिकुल न हो” अमित निगम ने कहा कि वे रतलाम प्रेस क्लब के हित और उत्थान के लिए अवश्य चुनाव लड़ेंगे और इसके लिए उन्होंने उपाध्यक्ष का पद चुना है। जिससे रतलाम प्रेस क्लब के सभी साथियों तथा रतलाम प्रेस क्लब के उद्देश्यों को जीवित रखा जाए और उन्हें सर्वोपरि मानते हुए उनका पालन करते हुए रतलाम प्रेस क्लब को ऊंचाइयों पर ले जाया जाए। ज्ञातव्य है कि अमित निगम 12 साल से अधिमान्य पत्रकार है और रतलाम प्रेस क्लब की लगातार तीन कार्यकारिणी में वे दो बार उपाध्यक्ष और एक बार वर्किंग कमेटी में रहे हैं। और हर बार हर कार्यकाल में उन्होंने अपने आपको प्रामाणिकता के साथ दिए गए पद की जिम्मेदारियों का निर्वाह किया है। और इस बार भी उनको अपने पत्रकार साथियों पर पूरा भरोसा है कि वह रिकॉर्ड तोड़ मतों से उन को जिताएंगे।
इसी प्रकार रतलाम प्रेस क्लब की निवर्तमान कार्यकारिणी के सदस्य इंगित गुप्ता इस बार पुनः कार्यकारिणी सदस्य एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए अपने जोर आजमाइश करेंगे। इंगित ने अपने लेखन का प्रारंभ, विभिन्न अखबारों के पत्र स्तम्भ से किया। इधर पिताजी लेखन की बारीकी समझाते गए, तो इंगित ने रतलाम से ही प्रकाशित होने वाले हमदेश, प्रसारण, जनवृत्त तथा आलोकन अखबारों में कॉलम लिखकर अपनी क़लम चलाई। कॉलम प्रकाशित होने लगे। बस यहीं से एक पत्रकार होने का शौक जग गया।
निरंतर लिखते हुए तत्समय दैनिक चेतना में रिपोर्टर बन गए। इसके बाद दैनिक चौथा संसार में सिटी रिपोर्टर का जिम्मा भी सम्हाला। लगातार लेखन से प्राप्त अनुभवों ने, अव्यवस्थाओं के विरुद्ध भी लिखना सीखा दिया। इसी दरम्यान दैनिक चौथा संसार के ही ‘बेलगाम’ एवं ‘केनवास’ कॉलम ने एक अतिरिक्त पहचान बना दी। इसके बाद क्रमशः दैनिक भास्कर, सिटी ब्लास्ट तथा भोपाल से प्रकाशित होने वाले साप्ताहिक पहले पहल को अपनी लेखन सेवाएं दीं।
इंगित ने साक्षरता अभियान से जुड़कर ‘अक्षर मित्र’ अखबार में सह संपादक की भूमिका निभाई।
प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहने के दौरान ही इंगित को, अकस्मात इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़ने का सुअवसर मिल गया। रतलाम के ही सिटी केबल श्री विज़न नेटवर्क के माध्यम से हिंदुजा समूह के ‘इन न्यूज़’ के लिए रिपोर्टिंग एवं स्क्रिप्ट राइटर का काम किया।
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में रहते हुए, ‘एस आर केबल’, ‘बी टीवी चैनल’ में अनेक वर्षों तक कार्य किया। वर्तमान में अंबर नेटवर्क के ‘ए एन टाइम्स न्यूज़’, ई खबर पोर्टल ‘खबर बाबा डॉट कॉम’ तथा दैनिक ‘हेलो हिंदुस्तान’ के लिए अपनी सेवाएं दे रहे है।वर्तमान में जीवन निर्वाह पत्रकारिता से ही हो रहा है। एक सक्रिय पत्रकार के नाते, रतलाम की अनेक संस्थाओं ने सम्मानित एवं पुरस्कृत किया है। पत्रकारिता में वरिष्ठता प्राप्त करने के चलते, रतलाम प्रेस क्लब ने सम्मानित किया एवं प्रेस क्लब की कार्य समिति में सदस्य भी मनोनीत किया।
इंगित को लेकर, यह कथन करना लाज़िमी है कि, पत्रकारिता के क्षेत्र में ,इंगित ने अपना यथायोग्य स्थान खुद की मेहनत, लगन औऱ क़लम रचकर बनाया है।


