खबर पक्की, 26 अप्रैल, रतलाम। कनेरी रोड पर प्रख्यात भागवत भूषण, अंतरराष्ट्रीय श्री शिव पुराण कथा वाचक पंडित जी श्री प्रदीप जी मिश्रा के मुखारविंद से रतलाम के पावन धरा पर किया जा रहा है। शिव महापुराण का आयोजन श्री अरविंद पाटीदार स्मृति में रविंद्र पाटीदार एवं कल्याणी पाटीदार द्वारा किया जा रहा है। पाटीदार परिवार द्वारा रविंद्र पाटीदार और कल्याणी पाटीदार द्वारा पोथी का पूजन किया गया तत्पश्चात आयोजक मंडल द्वारा भी पूजन किया गया।
पं. प्रदीप मिश्रा ने गुरु और शिष्य के संबंध पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरु शिष्य को उसी का निर्माण करता है जिस तरह सुनार आभूषण बनाता है और ऐसे भी रतलाम का सोना बहुत प्रसिद्ध है यहां पर सुनार सोने की पाठ को अग्नि में तपाता है फिर ठंडा करता है फूक देता है तब कहीं जाकर आभूषण का निर्माण होता है इसी प्रकार शिष्य को गुरु परीक्षा लेता है और कान में फूंक देता है मंत्र के माध्यम से तब कहीं जाकर शिष्य का निर्माण होता है। मुख्य अतिथि कैलाश विजयवर्गीय रहे। मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा पंडित जी को चांदी का नारियल देकर व शॉल व पुष्प माला पहनाकर पंडित जी का स्वागत किया पंडित मिश्रा जी द्वारा भी होने व्यासपीठ से आशीर्वाद स्वरूप पुष्पमाला पहनाई गई। प्रदेश महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अपने उदबोधन में कहा कि मुझे क्षमा करें कथा के बीच में आना पड़ा। मुझे बहुत प्रसन्नता है कि मध्यप्रदेश के सीहोर में इनका जन्म हुआ श्री प्रदीप जी मिश्रा आज सारी दुनिया जिस तरीके से शिव पुराण के माध्यम से परिवार को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं यह सराहनीय है। उदबोधन के पश्चात कैलाश विजयवर्गीय ने भजन भी गया छोटी छोटी गैया छोटे छोटे ग्वाल,छोटो सो म्हारो गोपाल जिस पर पूरा पंडाल मस्ती से झूम उठा।
पं. मिश्रा ने रतलाम के लिए बताया कि अमृत सागर तालाब की स्थापना राजस्थान से आकर एक राजा ने की थी। जब राजा के राज्य में बीमारी आयी तो इसी तालाब का पानी ले जाकर पिलाया व लोग ठीक हुए। गढ़़कैलाश मंदिर की स्थापना के समय तालाब का निर्माण हुआ था। पंडित जी ने बताया कि वैशाख की शिवरात्रि पर एक लोटा जल और एक बिल पत्र अवश्य चढ़ाएं चाहे उसके लिए कुछ कितनी भी लंबी लाइन हो लगना पढ़े और कितनी भी असुविधा हो चंगुला ने शिव को एक वस्तु समर्पित की उसका फल यह हुआ कि उसका पुत्र जीवित हो गया और अगर एक से ज्यादा चीजें भगवान शिव को समर्पित की जाए तो उसका कितना फल हो सकता है इसकी कल्पना आप लोग नहीं कर पाओगे वह तो शिव ही जानते हैं श्री शिवाय नमस्तुभयम। आज की कथा में में पंडित जी यह बताएंगे अगर पैसा खा जाए तो वैशाख महीने में क्या करना चाहिए। रतलाम सांसद गुमान सिंह व विधायक ग्रामीण दिलीप मकवाना द्वारा पोथी पूजन किया गया। तत्पश्चात आरती संपन्न की गई। इसमें रविंद्र पाटीदार, कल्याणी पाटीदार, निमिष व्यास, अशोक पोरवाल, प्रदीप उपाध्याय, कन्हैयालाल मौर्य, मुन्ना शर्मा, अनिल झालानी, जनक नागल, जगदीश पहलवान, सतीश राठौड़, राजकुमार धबाई, जितेंद्र परमार, नरेन्द्र सिंह चौहान, मनोज सेन, शांतिलाल गोयल, सुभाष कुमावत, श्रीमती मंगला देवडा, श्रीमती सोना शर्मा, प्रकाश कुमावत आदि समिति सदस्य उपस्थित थे। आज प्रात: 9 बजे से 110 बजे तक 108 शिवलिंगों का पूजन एवं अभिषेक किया जाएगा। तत्पश्चात दोपहर 1 से 4 तक पंडित प्रदीप जी मिश्रा द्वारा शिव महापुराण का वाचन किया जाएगा।

????????????????????????????????????
