• Mon. Sep 21st, 2026

2 लाख से अधिक राशि की अवैध शराब जप्त

BySurendra Jain

Apr 26, 2022

खबर पक्की, 26 अप्रैल, रतलाम। सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव के निर्देशन में, आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी श्री एम.एल. मांडरे एवम् सहायक जिला आबकारी अधिकारी विजय मेडा एवम् एन.आर. वास्कले के नेतृत्व में अवैध मदिरा संग्रहण, विक्रय और उत्पादन के विरुद्ध चलाये जा रहे सतत अभियान के तहत 26 अप्रैल को ग्राम पँथपिपलोदा, डेलवास एवम् बरखेड़ाकला में दबिश देकर आरोपियों के विरुद्ध ताल थाना प्रभारी नागेश यादव, आबकारी वृत्त ताल प्रभारी कृष्ण कुमार पडरिया एवम् वृत आलोट प्रभारी संतोष मंडलोई द्वारा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के कुल 09 प्रकरण पंजीबद्घ किये गए।
ग्राम डेलवास में राजेश पिता भेरूलाल जायसवाल के कब्जे से 25 पाव देशी मदिरा प्लेन,दौलतराम पिता भाभी मोंगिया के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, लीलाबाई पत्नी आत्माराम मोगिया के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, ग्राम पंथपिपलौदा में दबिश देकर 4 प्रकरणों में कुल 110 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवम् 4300 किलो महुआ लहान, ग्राम बरखेदाकला में अमरचंद पिता नागूलाल खरोल के कब्जे से 16 पाव देशी मदिरा प्लेन एवम् सीमा पति सचिन दावर के कब्जे से 14 पाव प्लेन देशी मदिरा जब्त किया गया। जब्त की गई मदिरा एवम् लहान का अनुमानित मूल्य 2 लाख 45 हजार 950 रूपए होना पाया।
आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक अशोक दवे, चेतन वेद, मीनाक्षी रेवाले, पुलिस उपनिरीक्षक साबिर हुसैन, सहायक उप निरीक्षक मोहन भाटी, श्री भांबोरीया, यशपाल पंवार एवम् थाना स्टाफ, आबकारी मुख्य आरक्षक ओम प्रकाश सावरिया, आरक्षक रमनलाल पडियार, दिनेश खारोल, रामचरण पवार, भावना खोड़े, ममता निनामा, सैनिक पंकज पोरवाल का योगदान रहा।

error: Content is protected !!