खबर पक्की : 25 अप्रैल रतलाम, मिलनसार मृदुभाषी भाई भुवनेश पंडित 8 मई को होने जा रहे चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए अपना दावा ठोक रहे हैं लगभग 25 वर्षों से पत्रकारिता की फील्ड में मौजूद भाई भुवनेश पंडित वर्तमान में कार्यकारिणी सदस्य है आपने राज एक्सप्रेस व दैनिक भास्कर में भी काम किया है और वर्तमान में भोपाल नईदुनिया के ब्यूरो चीफ है। इसी प्रकार यश शर्मा उर्फ बंटी भी इस बार पहली बार सचिव पद के लिए जोर आजमाइश कर रहे है। 25 दिसंबर 1997 से पत्रकारिता में जुड़े और सबसे पहले चेतना टीवी में असिस्टेंट कैमरामैन पर काम किया बाद में कैमरामैन बने वह एडिटर भी बने फिर भारत के उप प्रधानमंत्री रहे लालकृष्ण आडवाणी कि भारत सुरक्षा में सेंट्रल मीडिया की ओर से सदस्य के रूप में प्रतिनिधित्व पाया व कई मीडिया साथियों के लिए हमेशा कैमरामैन की भूमिका में आज भी तत्पर रहते हैं पिछले 3 वर्षों से आई एन एच न्यूज़ में जुड़े हुए हैं खुशमिजाज मिलनसार मृदुभाषी बंटी को छोटा चेतन के नाम से भी प्यार से लोग पुकारते हैं। यह तो वक्त के गर्भ में है कि ऊंट किस करवट करवट लेता है बहरहाल भाई भुवनेश पंडित व यश शर्मा बंटी की दावेदारी ने मुकाबले को बहुत रोचक बना दिया है।


