• Wed. Sep 23rd, 2026

प्रेस क्लब चुनाव सिंघम के गोविंद और सहारा के विजय मैदान में सट्टेबाजों के मुताबिक विजय की जीत का भाव 20 पैसे

BySurendra Jain

Apr 24, 2022

खबर पक्की : 24 अप्रैल रतलाम, रतलाम प्रेस क्लब के 8 मई को होने जा रहे बहुप्रतीक्षित चुनाव में अभी तक जिन उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी घोषित की है उनमें अध्यक्ष पद के लिए भाई गोविंद उपाध्याय और सचिव पद के लिए विजय मीणा है। वरिष्ठ पत्रकार गोविंद उपाध्याय ने काफी समय पहले से अपनी उम्मीदवारी घोषित कर दी थी और चुनाव प्रचार में भी लगे हुए हैं। वर्षों तक लोकेंद्र टॉकीज के सामने कटारिया बिल्डिंग में अग्निबाण के ब्यूरो चीफ रहे बाद में अग्निबाण के मालिक से कुछ खटपट के बाद अपना स्वयं का अखबार संध्याकालीन सिंघम टाईम्स शुरू किया जो आज तक जारी है। पुण्य प्रसून वाजपेई की स्टाइल में हाथों को घुमा कर बात करने वाले मिलनसार स्वभाव के गोविंद उपाध्याय का व्यक्तित्व सदैव विवादों से दूर रहने वाला रहा है। इसी प्रकार सचिव पद के लिए महिनो से ताल ठोक रहे विजय मीणा ने पत्रकारिता की शुरुआत प्रसारण अखबार से की थी फिर काफी समय नवभारत में काम किया और बाद में प्रिंट मीडिया को छोड़कर सहारा समय आज तक जैसे चैनलों से जुड़ गए। सैलाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रात्रि प्रवास के दौरान उनकी सुरक्षा खामियों को उजागर करने के चक्कर में तत्कालीन एसपी का कोप भाजन उनको बनना पड़ा था और उनके खिलाफ जबरन मुकदमा दर्ज किया गया था और अंत में बगैर किसी सजा के अदालत ने उन को बरी कर दिया था। रतलाम प्रेस क्लब के चुनाव पर सट्टा बाजार की भी निगाहें लगी हुई है एक प्रमुख सटोरियों ने बातचीत में बताया कि विजय मीणा के चांस बहुत ब्राइट है और उनकी जीत का भाव 20 पैसे है अगर कोई लगाना चाहे तो लगा सकता है। खैर यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा के विजय के गले में जीत का हार पड़ता है या या किसी और के। बहरहाल इस बार के चुनाव बहुत ही रोमांचक दौर में प्रवेश कर गए हैं और हर किसी की निगाह पुलिस हो प्रशासन हो या राज नेता हो रतलाम प्रेस क्लब के चुनाव पर टिकी हुई है।

You missed

error: Content is protected !!