• Mon. Sep 21st, 2026

चिलचिलाती धूप में भी 10,000 से ज्यादा लोगों ने सुना कमलनाथ को

BySurendra Jain

Apr 22, 2022

खबर पक्की: 22 अप्रैल रतलाम, आज जन आक्रोश रैली में आए पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहां के कांग्रेस ने माफिया पर बुलडोजर चलाया था। लेकिन भाजपा सरकार माफिया से गठजोड़ कर आम गरीब जनता पर बुलडोजर चला रही है। प्रशांत किशोर के कांग्रेस में सेवाएं लेने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि हमने काफी पूर्व से चुनाव तैयारी शुरू कर दी है और हम किसी पर डिपेंड नहीं है मध्य प्रदेश में जमीनी हालात अलग है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह पर 8 f.i.r. काटी गई इससे भाजपा का दमनकारी रवैया उजागर होता है। आने के बाद उन्होंने कालका माता मंदिर में दर्शन पूजन किया उसके बाद मंडलम सेक्टर के मीटिंग ली तत्पश्चात महतीआम सभा को संबोधित किया और सत्तारूढ़ भाजपा पर हमले किए जिसमें 10000 से ज्यादा लोग मौजूद थे। लौटते वक्त सैलाना रोड पर कांग्रेस नेता अनिल झालानी के घर पर भी उनका स्वागत किया गया जहां कांग्रेस कार्यकर्ता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बड़ी तादाद में मौजूद थे।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!