खबर पक्की : 21 अप्रैल रतलाम, अपनी शिव पुराण कथा से अपार जनसमूह को अपनी ओर खींच कर इंदौर भोपाल हाईवे पर जाम लगा देने वाले प्रसिद्ध कथा वाचक सीहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव पुराण कथा 23 अप्रैल को रतलाम में कनेरी रोड पर प्रारंभ होगी। 7 दिनों तक चलने वाले उक्त कथा को इंदौर के रविंद्र पाटीदार द्वारा अपने भाई की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है और इस आयोजन हेतु रतलाम के लोगों की एक कमेटी बनाई गई है जिसमें अनिल झालानी निमेष व्यास, पूर्व निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, मनोहर पोरवाल, सहित अनेकों नाम है। कथा के लिए 70 बीघा जमीन पर पंडाल का निर्माण किया गया है। कथा में श्रोताओं के लिए गर्मी से राहत के लिए फाग और कूलर की व्यवस्था और एलईडी की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने बताया कि बाहर से आने वालों को सारी व्यवस्था अपने खुद करना है उनके लिए किसी प्रकार के खाने पीने की या रहने की व्यवस्था आयोजकों द्वारा नहीं की जाएगी। पंडित प्रदीप मिश्रा के देशव्यापी ख्याति को देखते हुए प्रतिदिन दिन 50000 से 100000 लोगों के कथा सुनने हेतू आने की उम्मीद है। इसको देखते हुए पुलिस और प्रशासन को भी काफी मशक्कत करना पड़ेगी।

