खबर पक्की, 18 अप्रैल, रतलाम। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ जी ( पूर्व मुख्यमंत्री ) के निर्देशानुसार जयेश झालानी को म.प्र . कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के उज्जैन सम्भाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।
आप उद्योग एवं व्यापार जगत के लोगों की समस्याओं के निराकरण व उनके हितों के लिये सतत् कार्य करेंगे । उद्योगपतियों एवं व्यापारी वर्ग को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ते हुए संगठन के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठा व मनोयोग से निर्वहन करेंगे । श्री झालानी की नियुक्ति पर ईष्ट मित्रों में हर्ष व्यक्त है।

