खबर पक्की, 17 अप्रैल, रतलाम। शहर के व्यावसायिक व अन्य क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने कर व्यावसायिक क्षेत्र व मुख्य मार्गो की सफाई के साथ ही नाले नालियों की सफाई के निर्देश संबंधितों को देने के साथ ही भुट्टा बाजार में लगी अवैध गुमटी को हटाने के निर्देश भी दिये।
निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने दो बत्ती, सैलाना बस स्टैण्ड, गीता मंदिर रोड, भुट्टा बाजार, डालू मोदी बाजार, नाहरपुरा, चांदनी चौक, नौलाईपुरा, धानमण्डी आदि क्षेत्रों का निरीक्षण कर नाले नालियों की सफाई के निर्देश संबंधित को देते हुए नौलाईपुरा क्षेत्र के नाले की सफाई का कार्य तत्काल प्रारंभ करवाने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देश दिये कि शहर के सभी सार्वजनिक शौचालय व यूरिनल की नियमित रूप से सफाई करवाई जाये सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी इस हेतु सभी पुरी निष्ठा, लगन एवं ईमानदारी से कार्य करे।
गंदगी, भवन निर्माण सामग्री फैलाकर अतिक्रमण करने पर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया के निर्देषानुसार अरूण अग्रवाल पर 3000, धर्मेन्द्र सिसोदिया पर 2000, धर्मेन्द्र टांक पर 1000, मनोहर सिंह, सुजानमल, राम किशन पर 500-500, हरि सिंह व नूर पर 250-250, रमेश, निर्मल व अनिल पर 100-100 रूपये का स्पॉट फाईन कर भविश्य में गंदगी व अतिक्रमण ना करने की समझाईश दी।
निरीक्षण के दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह, उपयंत्री राजेन्द्र मिश्रा, अनवर कुरेशी, राजस्व उप निरीक्षक हरीश मिश्रा, झोन प्रभारी विनय चौहान, धर्मेन्द्र दोगाया के अलावा कुलदीप भट्ट आदि उपस्थित थे।

