• Sat. Nov 7th, 2026

धूमधाम से मनेगी महावीर जयंती सकल जैन श्री संघ की बैठक में निर्णय

BySurendra Jain

Apr 11, 2022

खबर पक्की, 11 अप्रैल, रतलाम। श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव 14 अप्रैल को मनाया जाएगा जैन स्कूल में होगा धार्मिक आयोजन प्रभात फेरी भी निकलेगी
रतलाम l भगवान महावीर स्वामी का 2621 वा जन्मकल्याणक महोत्सव दि 14 अप्रैल गुरुवार को मनाया जाएगा समता अतिथि भवन पर आयोजित सकल जैन श्री संघ की बैठक में निर्णय लिया गया बैठक में जैन स्कूल सागोद रोड पर आयोजित प्रवचन व स्नेह मिलन व गौतम प्रसादी कार्यक्रम की रूपरेखा सभी संघ अध्यक्ष पदाधिकारी की उपस्थिति में तय की गई, उस दिन महावीर जैन युवा संघ द्वारा निकलने वाले चल समारोह पर भी चर्चा की गई
प्रारम्भ में सकल जैन श्री संघ की और से पूरे कार्यक्रम को महेन्द्र गादिया ने संचालित करते हुए विगत12 वर्षों से हो रही व्यवस्था का धन्यवाद देते हुए रूपरेखा प्रस्तुत की ,कार्य का विभाजन ललित कोठारी, राजेन्द्र खाबिया, प्रकाश मूणत, निर्मल लुनिया, जयन्त बोहरा, महेन्द्र चानोदिया, शुशील छाजेड़, ओम अग्रवाल, अभय पोरवाल ने किया साथ ही आराध्ना भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक लुनिया, गुजराती उपाश्रय अध्यक्ष अभय लुनिया, धर्मदास जैन मित्र मंडल अध्यक्ष अशोक चतुर, वर्धमान स्थानकवासी संघ से गुणवंत मालवी, साधुमार्गी संघ अध्यक्ष कपूर कोठारी, खतरगच्छ अध्यक्ष मनसुख चोपड़ा ,त्रिस्तुतिक संघ से अध्यक्ष राजेन्द्र लुनावत अशोक कटारिया, तेरापंथ महासभा से सिद्धार्थ गाँधी, हुक्मगच्छशान्त क्रान्त श्री संघ के विजेन्द्र गादिया, सुधर्म संघ से श्रेणीक चानोदिया,सौभाग्य जैन मंडल से संदीप चोरडिय़ा, सज्जन मिल से अमित कोठारी, हिम्मत गेलड़ा, प्रकाश नांदेचा, दिगम्बर समाज से मांगीलाल जैन,अजय बाकिवाल ,जैन शोशल ग्रुप मेन ,ग्रेटर, सेन्ट्रल, रतनपुरी, क्लासिक, यूथ ,मैत्री, शाइन ,संस्कार, संगिनी उमंग ,संगिनी ग्रेटर, की और से संतोष चानोदिया, श्वेतांबर शोशल ग्रुप से हेमन्त कोठारी, श्वेतांबर सोशल ग्रुप मेन व दिगम्बर शोशल ग्रुप गोल्ड से अर्पण गंगवाल, महावीर जैन युवा संघ से झमक भरगट, विनोद मूणत अरिहंत ग्रुप से अरुण चोरडिया ,मिलन मेहता, ने अपने अपने विचार रखे आभार प्रकाश मूणत ने व्यक्त किया

error: Content is protected !!