• Sat. Nov 7th, 2026

बड़े आतंकवादी साजिश के खुलासे के बाद रतलाम पुलिस द्वारा भी सुफ़ा सदस्यो पर कार्रवाई। मकान नेस्तनाबूद।

BySurendra Jain

Apr 1, 2022

खबर पक्की : 1 अप्रैल, रतलाम, राजस्थान की निंबाहेड़ा पुलिस द्वारा पकड़े गए रतलाम के सुफा ग्रुप के तीन आतंकियों के अन्य साथियों की रतलाम में खोजबीन की जा रही है। पुलिस ने अब तक करीब 20 लोगों को गिरफ्त में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के फोन काल डिटेल व अन्य कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। साथ ही प्रशासन और पुलिस के अमले ने देशद्रोह के मामले मैं गिरफ्तार आरोपी इमरान खान के रतलाम में मोहन नगर स्थित मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसे देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई है। रतलाम के सुफ़ा ग्रुप के आतंकवादियों के निंबाहेड़ा पुलिस द्वारा गिरफ्तार होने और भारी विस्फोटक बरामद होने के बाद तथा बड़े आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश का खुलासा होने के उपरांत मध्य प्रदेश के इंटेलिजेंस और पुलिस कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है। आखिर इतने बड़े साजिश के बाद भी पुलिस महकमे और गुप्तचर विभाग को इसकी खबर क्यों नहीं लग पाई। इससे जिले की जनता के सुरक्षा और उनके जानमाल को भी खतरा पैदा हो गया है।
आज शुक्रवार सुबह पुलिस प्रशासन का दल मोहन नगर पहुंचा और देशद्रोह के मामले में करीब पांच साल पहले गिरफ्तार किए गए आरोपित इमरान खान के मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। जेसीबी की मदद से उसका अवैध निर्माण तोड़ा जा रहा है। जिस मोहन नगर में कार्रवाई हो रही है, उससे जुड़ा मकान सड्डू लाला का है, जिसको पिछले माह ही जेसीबी चलाकर तोड़ा गया था। मौके पर एसडीएम, सीएसपी, नगर निगम और पुलिस बल तैनात है। वही कार्रवाई देखने के लिए लोगों की भीड़ भी आसपास जमा हो गई है।

error: Content is protected !!