खबर पक्की, 28 मार्च, रतलाम। भारत रत्न व स्वर कोकिला स्व. लता मंगेशकर की याद में रविवार शाम राजपूत बोर्डिंग में संगीत निशा का आयोजन हुआ।
स्वर सरिता म्यूजि़कल ग्रुप 75 स्वराज अमृत महोत्सव समिति के इस आयोजन में कलाकारों ने लता के सुपरहिट गानों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अमृत महोत्सव के संयोजक महेंद्र गादिया, विप्पी छाबड़ा, सामाजिक संस्था हमलोग के अध्यक्ष सुभाष जैन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रागिनी यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सिंगल व ड्यूएड गानों की प्रस्तुतियां हुई।
शहर की प्रतिभाओं को मिले मंच
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए संयोजक महेंद्र गादिया ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वराज अमृत महोत्सव समिति द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को भारतीय संस्कृति से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य शहर की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। अधिकांश मौको पर हम देश या विदेशी कलाकारों को बुलाते है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमारे शहर में भी प्रतिभाएं मौजूद है। रागिनी यादव ने कहा कि हम क्रांतिकारियो के बलिदानो को भूलने लगे है। आम लोगों के बीच यह बात पहुचाने का काम स्वराज अमृत महोत्सव समिति द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम में विजय पाठक ( इंदौर) ने परदेसियों से अखियां मिलना, अल्फिया खान ने रहे ना रहे हम, रिदम ने सुन साहिब सुन, जलज शर्मा ने यारा सिली सिली व भुवनेश पंडित ने चंदा ओ चंदा गीत की प्रस्तुति दी। इसके अलावा कलाकारों ने एक से बढ़कर एक ड्यूएड गाने पेश किए।
इससे पहले अल्फिया खान ने मां सरस्वति शारदे पर नृत्य की प्रस्तुति पर दर्शकों की तालियां गूंज उठी। संचालनकर्ता आशीष दशोत्तर ने लता के संगीत सफर को लेकर अहम ऐतिहासिक जानकारियां दी। अंत में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार युवा भारत जिला रतलाम मध्यप्रदेश पश्चिम संगठन के प्रभारी विशाल कुमार वर्मा, विमलेश वर्मा, जिला यज्ञ प्रभारी ज्योतिषाचार्य, पं. संजय शिवशंकर दवे, नितेंद्र आचार्य, युवा भारत महामंत्री द्वारा मां भारती का स्मरण लिए अतिथियों समस्त श्रोताओं को तिलक कर मंत्रोच्चार कर रुद्राक्ष महाप्रसादी भेंट की। कार्यक्रम में आभार ग्रुप के पंडित ने माना।

