• Sat. Nov 7th, 2026

पेयजल का व्यावसायिक विक्रय करने पर एफआईआर होगी

BySurendra Jain

Mar 28, 2022

खबर पक्की, 28 मार्च, रतलाम। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया है कि ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर नागरिकों के लिए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन द्वारा कई कदम उठाए गए हैं। इसके तहत निजी ट्यूबवेल से पेयजल का व्यावसायिक विक्रय करने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी, संबंधित विक्रेता के विरुद्ध एफआईआर करवाई जाएगी।
रतलाम नगर निगम द्वारा निर्माण कार्यों में उपयोग के लिए उपचारित जल का विक्रय किया जा रहा है। निगम द्वारा करमदी तथा खेतलपुर स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स पर जल उपचारित कर आमजनों को विक्रय की व्यवस्था की गई है। दोनों प्लांट्स पर प्रतिदिन 50 लाख लीटर जल उपचारित किया जा रहा है। निगम 50 रुपए प्रति एक हजार लीटर की दर से जल विक्रय कर रहा है। नगर निगम अपने फायर वाहनों, बगीचों में भी उपचारित जल उपयोग में ला रहा है।

error: Content is protected !!