• Fri. Nov 6th, 2026

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अन्तर्गत द्वितीय दिवस पर स्वागत लक्ष्मी कार्यक्रम का आयोजित

BySurendra Jain

Mar 26, 2022

खबर पक्की, 26 मार्च, रतलाम। मुख्यमंत्रीजी शिवराजसिंह चौहान द्वारा जारी शासन निर्देशानुसार कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 26 मार्च को मातृ एवं शिशु रक्षा यूनिट रतलाम में आज जन्मी बालिकाओं को बेबी किट एवं बालिका की माताओं को सम्मान पत्र एवं पौष्टिक लड्डू प्रदान किए जाकर बालिका जन्म को बढ़ावा दिया गया। नवजात बालिकाओं का कन्या पूजन किया गया। बालिका जन्म का स्वागत करते हुए उपस्थित अभिभावकों को बालिका जन्म के लिए उत्साहवर्धन किया गया।
महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा उपस्थित महिलाओं को बालिका के हित में विभिन्न योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, सुकन्या योजना, कन्यादान योजना इत्यादि योजनाओं की जानकारी दी गई एवं बालिका जन्म को उत्साह के रूप में मनाया गया।
एक उत्साह के रूप में मनाया गया
कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग जिला रतलाम के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा, सहायक संचालक श्री रवीन्द्र मिश्रा, सहायक संचालक सुश्री अंकिता पण्ड्या, सिविल सर्जन डा.आनंद चंदेलकर, पर्यवेक्षक एहतेशाम अंसारी, वरिष्ठ लिपिक श्री सत्यनारायण जोशी, जूनियर लिपिक श्रीमती यशोदाकुंवर राजावत, स्टॉफ नर्स मन्जु पाटीदार एवं एमसीएच यूनिट का समस्त स्टॉफ, ऑंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मधु राठौड़, सुनीता व्यास उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!