खबर पक्की, 26 मार्च, जावरा। शहर की बेटी व प्रतिभाशाली छात्रा अपेक्षा पिता अशोक पोरवाल को देवीअहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर की वर्ष 2021 की एम.कॉम.की प्रवीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वर्णपदक प्राप्त हुआ।
देवीअहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के खंडवा रोड़ स्थित तक्षशिला परिसर के सभागृह में 23 मार्च 2022 बुधवार को प्रातः11 बजे आयोजित दीक्षांत समारोह में मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता में , मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में, डॉ.सच्चिदानंद जोशी सदस्य इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र नई दिल्ली व मध्य प्रदेश शासन की संस्कृति पर्यावरण मंत्री ऊषा ठाकुर के विशिष्ट आतिथ्य में अपेक्षा पोरवाल को स्वर्णपदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में देवी अहिल्या विश्वविधालय की कुलपति डॉ. रेणु जैन सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।
अपेक्षा पोरवाल की इस उपलब्धि पर कई संस्थाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाए दी।

