• Sun. Sep 20th, 2026

राज्य पेंशनर्स का धरना आंदोलन गुलाब चक्कर पर 28 मार्च को, पेंशनर्स संगठन राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का समर्थन करता है

BySurendra Jain

Mar 25, 2022

खबर पक्की, 25 मार्च, रतलाम। प्रदेश के समस्त राज्य पेंशनर्स नो सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनर्स एसोसिएशन म.प्र. भोपाल के आह्वïान पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन आंदोलन कर ज्ञापन सी.एम. के नाम जिला कलेक्टर को देंगे। उप प्रांताध्यक्ष कीर्तिकुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री राज्य पेंशनर्स की जायज मांगों के प्रति जरा भी संवेदनशील नहीं है। महंगाई व कोरोना बिमारी के चलते पेंशनर्स आर्थिक रुप से विपरीत परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे है।
रतलाम में राज्य पेंशनर्स प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे धरना प्रदर्शन गुलाब चक्कर ओल्ड कलेक्टोरेट के सामने बैठेंगे पश्चात कलेक्टर को ज्ञापन देंगे।
पेंशनर्स एसोसिएशन म.प्र. 28-29 मार्च की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का पुरजोर समर्थन करता है। कार्यकारी अध्यक्ष एम.एल. भïट्ट, उपाध्यक्ष मो. अनवर, सचिव एम.एल. नगावत, प्रेम कुमार बेनावत, प्रवक्ता प्रमोद व्होरा, तहसील अध्यक्ष हरिश बिंदल, सी.एल. गौतम, आर.आर. चव्हाण, डी.डी. गोठवाल, गीता राठौर, अनिता राठौर, अरुणा दय्या, मंजू चौहान, के.जी. आचार्य, सतीश दय्या, पी.डी. वैष्णव, महेश राठौर, के.एल. दय्या, जयश्री कुलकर्णी, दशरथ लाल शर्मा, श्याम सुंदर भाटी, उमेश यति, कल्लू खां ने समस्त राज्य पेंशनर्स को धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होने की अपील की है।

error: Content is protected !!