• Sat. Nov 7th, 2026

कलेक्टर जब भी दौरे पर जाते हैं स्कूल जरूर देखते हैं

BySurendra Jain

Mar 16, 2022

खबर पक्की, 16 मार्च, रतलाम। जिले की शैक्षणिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए प्रयत्नशील कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम जब भी कभी दौरे पर जाते हैं तो ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल जरूर देखते हैं, बच्चों से बात करते हैं पढ़ाई का स्तर देखते हैं।
कलेक्टर बुधवार को जब सैलाना क्षेत्र के भ्रमण पर निकले तो सैलाना से लगे हुए ग्राम बागरियों की खेड़ी एवं इसी विकासखंड के ठेठ अंदर के गांव बायडी के स्कूलों में पहुंचे जहां बच्चों से बातचीत की। स्कूलों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मध्यान भोजन की जानकारी प्राप्त की। बागरियो की खेड़ी प्राइमरी स्कूल में पाई गई कई कमियों को देखकर कहा कि यह पंचायत सचिव की जिम्मेदारी है कि स्कूल में जरूरी कार्य करवाएं। बायडी के स्कूल में बच्चों से बुक्स पड़वाई, उनके ज्ञान को परखा। स्कूल में दर्ज 300 की संख्या के विरुद्ध मात्र 67 बच्चे उपस्थित पाए गए। पूछने पर प्राचार्य ने बताया कि त्योहारों की वजह से स्कूल में बच्चे नहीं आ रहे हैं।
कलेक्टर ने कहा कि बहानेबाजी नहीं चलेगी, जहां के प्राचार्य तथा टीचर जागरूक हैं वहां बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रहती है। कलेक्टर के इस दौरे में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, एसडीएम श्रीमती कामिनी ठाकुर भी उपस्थित रही।

error: Content is protected !!