• Tue. Sep 22nd, 2026

रविन्द्र भवन भोपाल में राष्ट्रीय परिसंघ का अधिवेशन संपन्न

BySurendra Jain

Mar 16, 2022

खबर पक्की, 16 मार्च, रतलाम। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के महासंघ-परिसंघ के प्रदेश सचिव बी.एल. हरोड़ एडवोकेट द्वारा जारी बयान में बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष-पूर्व सांसद डॉ. उदित राज के मुख्य आतिथ्य, सचिव ओम सुधा के विशिष्ट आतिथ्य और प्रदेश संयोजक इंजी. ए.आर. सिंह की अध्यक्षता में परिसंघ का प्रथम राज्य स्तरीय अधिवेशन देश के 15 राज्यध्यक्षों और प्रदेश के हजारों साथियों की उपस्थिति में सम्मेलन का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया।
प्रदेश का पहला अवसर था कि रविन्द्र भवन में अनेक लोगों की बैठने की जगह कम पड़ गई। प्रदेश के हर जिले से सैकड़ों लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अधिवेशन में परिसंघ स्मारिका का विमोचन मुख्य अतिथि द्वारा किया जाकर शंखनाथ किया कि सरकार आरक्षण की पूर्ति करें। प्रायवेटेशन बंद हो, बैैंकलॉग की पूर्ति करें। पदोन्नति में आरक्षण बहाल करें। अन्य राज्यों की तरह पुरानी पेंशन बहाल करें, अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श कर प्रस्ताव पारित किये और सरकार को बाध्य करने का निर्णय लिया गया है। अधिवेशन का सफल संचालन प्रदेश महासचिव ओ.पी. अहिरवार, प्रदेश सचिव बी.एल. हरोड़ द्वारा करते हुए अपने संभाग जिले की स्थिति का विवरण रखा। उज्जैन संभाग के अध्यक्ष चुन्नीलाल जी के नेतृत्व में सभी जिलों के अध्यक्ष यथा पी.आर. दडिंग, सरस्वती धीमान, विजया हरोड़, लक्ष्मी नारायण सोलंकी, प्रभ सेठ, जे.के. मालवीय सहित अनेकों सदस्यों की भागीदारी सराहनीय रही है। प्रदेश के अनेक विधायक/महिला प्रतिनिधियों की उपस्थिति चर्चा का विषय रही। जिंदाबाद के नारों से भोपाल गुंज उठा।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!