• Tue. Sep 22nd, 2026

ज्ञापन देने के लिए पूर्व सूचना देने के निर्देश पर कलेक्टर का यू टर्न

BySurendra Jain

Mar 10, 2022

खबर पक्की : 10 मार्च रतलाम, रतलाम कलेक्ट्रेट में ज्ञापन धरना प्रदर्शन के संबंध में बगैर पूर्व सूचना के ज्ञापन नहीं लेने के निर्देश को आज देश के एक प्रमुख दैनिक पत्रिका द्वारा फ्रंट पेज पर स्थान देने के बाद कलेक्टर ने यू-टर्न लेते हुए आज बताया कि बगैर पूर्व सूचना के भारी तादाद में लोगों के आ जाने के कारण ज्ञापन देने हेतु पूर्व सूचना देने की व्यवस्था का आदेश दिया था। दूरदराज से आने वाले ग्रामीण जनों की समस्याओं का निराकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है । कलेक्टर के अनुसार कोई भी नागरिक अपनी सही बात लेकर अधिकारियों के पास नियमानुसार आ सकता है या 5 से 10 लोग आकर कलेक्टर से मिलकर अपनी बात रख सकते है। उसमे पूर्व सूचना देने का निर्देश या व्यवस्था बाधक नही होगी।आम लोगो के आने और मिलने के लिए कलेक्टर ऑफिस में कोई प्रतिबंध नही है।

You missed

error: Content is protected !!