• Mon. Sep 21st, 2026

रूस यूक्रेन युद्ध की भेंट चढ़ा रतलाम का कालू पान एमसीएक्स में सोने चांदी के सट्टे में गंवाये करोड़ों

BySurendra Jain

Mar 8, 2022

खबर पक्की: 8 मार्च रतलाम, रूस यूक्रेन युद्ध को देखते हुए सुनारी का काम करने वाले व सट्टा लगाने वाले मुकेश प्रजापत उर्फ कालू पान ने एमसीएक्स में चांदी सोने पर लंबा दाव लगा दिया। किंतु उसका गणित सही नहीं बैठा फलस्वरूप सट्टे में करोड़ों गवा दिए और लंबी उधारी चढ़ गई। बताया जा रहा है कि खईवाल और उधारी पैसा मांगने वालों ने इस पर कल काफी दबाव बनाया था उसके वजह से उसने आत्महत्या जैसा खतरनाक कदम उठाया। बताया जाता है कि उसकी लाश काला गोरा भैरू जी के पास आज 8 मार्च को सुबह खेत में पड़ी हुई मिली। अब पूरे कहानी तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी की वास्तविकता क्या है किंतु यह तय है कि सट्टेबाजी के कारण उस पर लंबी उधारी हो गई थी और मांगने वाले दबाव बना रहे थे।

error: Content is protected !!