खबर पक्की, 6 मार्च, रतलाम। यूक्रेन में अध्ययनरत रतलाम जिले के नामली निवासी स्टूडेंट श्री अनिल राठौर सकुशल अपने घर लौट आए। वे नई दिल्ली से रविवार को ट्रेन से रतलाम आए। सकुशल वापसी पर श्री अनिल राठौड़ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान तथा भारतीय एंबेसी द्वारा की गई मदद पर आभार व्यक्त किया। उनके पिता गोपाल राठौर तथा माता श्रीमती माया राठौर द्वारा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा की गई मदद पर आभार प्रकट किया गया।
यूक्रेन से लौटे छात्र का स्वागत किया
विश्व के पटल पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्वसनीयता का कोई सानी नही हे, यह यूक्रेन से वापस सकुशल भारत लौट रहे भारतीयों से फिर एक बार तय हो गया है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार की ततपरता भी सभी छात्रों को घर तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रही है। रतलाम जिले के नामली निवासी गोपाल राठौड़ ले पुत्र अनिल भी यूक्रेन में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहें थे,परन्तु रूसी सेना द्वारा इस देश पर लगातार किये जा रहे
हमले से वहां के कई अप्रवासी भारतीयों पर भी जान की बन आई थी..लेकिन देश के प्रधानमंत्री की विश्वसनीयता के चलते हजारो छात्र देश सकुशल लौट आये.. रतलाम जिले के लिए भी यह सौभाग्य का विषय रहा कि नामली निवासी अनिल राठौड भी आज वापस सकुशल लौट आये..भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में अनिल राठौड़ का स्वागत सम्मान किया गया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई..इस अवसर पर अंकित राठौड़, शुभम चौहान,जलज सांखला,राहुल सोनी, ऋषभ जेन,आयुष पडियार सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे.।

