• Sat. Nov 7th, 2026

पीएचई सैलाना कार्यालय में अंकुर अभियान में हुआ वृक्षारोपण

BySurendra Jain

Mar 3, 2022

खबर पक्की, 3 मार्च, रतलाम। राज्य शासन की मंशा अनुसार अंकुर अभियान के तहत कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशानुसार जिले में शासकीय कार्यालय परिसरों में वृक्षारोपण किया जा रहा है। 5 मार्च तक चलने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मचारी अधिकाधिक रूप से वृक्षारोपण कर रहे हैं।
3 मार्च को सैलाना के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपखंड कार्यालय परिसर में सहायक यंत्री नरेश कुवाल, जिला सलाहकार आनंद व्यास, उपयंत्री नरेंद्र जोशी, राजेंद्र पाल, सुंदर टेलर, सुरेश आदि ने वृक्षारोपण किया। इस दौरान आम, बादाम, अशोक के वृक्ष लगाए गए । ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभाग के अमले द्वारा ग्रामीणजनों को वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

error: Content is protected !!