• Sat. Nov 7th, 2026

कृषकों का दल राजस्थान भ्रमण पर, कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

BySurendra Jain

Mar 3, 2022

खबर पक्की, 3 मार्च, रतलाम। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ‘आत्माÓ योजनान्तर्गत राज्य के बाहर कृषक कार्यक्रम अन्तर्गत जिले के 18 कृषकों के दल को कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कृषक दल से कृषि की नवीन उन्नत तकनीक सीखकर आने एवं दूसरें कृषकों तक तकनीकी पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि विजय चौरसिया एवं परियोजना ‘आत्माÓ निर्भयसिंह नगेश उपस्थित थे। भ्रमण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उपपरियोजना संचालक ‘आत्माÓ केशवसिंह गोयल है। कृषक दल में समस्त विकासखण्ड से 3-3 कृषकों को सम्मिलित किया गया है।
कृषक दल बांसवाडा (राजस्थान) के कृषि विज्ञान केन्द्र, उदयपुर के महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय एवं मशरुम इकाई, भीलवाडा के कृषि विज्ञान केन्द्र, अजमेर के मसाला बीजीय अनुसंधान केन्द्र एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, जयपुर के राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान का अध्ययन भ्रमण कर कृषि वैज्ञानिकों से चर्चा कर कृषि, उद्यानिकी एवं पशुपालन की नवीन उन्नत तकनीकी की जानकारी प्राप्त करेंगे।

error: Content is protected !!