• Sun. Sep 20th, 2026

महिलाओं को किया जागरूक

BySurendra Jain

Feb 28, 2022

खबर पक्की रावटी दीपक राठौड़। नाबार्ड के सहयोग से अर्पण सेवा संस्थान द्वारा क्रियान्वित आदिवासी विकास परियोजना के अंतर्गत
आज ग्राम शैलेश डामर में महिला मेला आयोजित किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कृषि एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां प्रदान करना था जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र कालूखेड़ा रतलाम से डॉ.बरखा शर्मा (वैज्ञानिक गृह विज्ञान), डॉ. रामधन घसवा(वैज्ञानिक प्रसार शिक्षा), डॉ. शीश राम जाखड़ (वैज्ञानिक मृदा विज्ञान), मध्य भारत कंसोर्सियम से बलराम जी वह स्वयं सहायता समूह ग्राम संगठन की अनीता मैडम मौजूद मौजूद रहे डॉ बरखा शर्मा ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां प्रदान करते हुए इस क्षेत्र में पैदा होने वाली सोयाबीन के गुणों के बारे में बताया कि यदि महिलाएं अपने दैनिक जीवन में सोयाबीन दाल हुए आटे का प्रयोग करती है तो उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिलेगा क्योंकि यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत है इसके अलावा सभी महिलाओं को अपने घर पर सब्जियों की गृह वाटिका लगाने का भी सुझाव दिया जिससे कुपोषण को दूर करने में मदद मिलेगी कुपोषण को दूर करने में मदद मिलेगी इसके अलावा डॉ घसवा ने कम क्षेत्र में अधिक उत्पादन कैसे करें और जैविक खेती के बारे में विस्तार से बताया जिससे किसान की लागत भी कम हो और उत्पाद का अच्छा भाव मिल सके इसके बाद डॉ. जाखड़ ने मृदा स्वास्थ्य के बारे के बारे में संपूर्ण जानकारी दी, श्री बलराम जी ने एफपीओ के महत्व के बारे में बताया अंत में अर्पण सेवा संस्थान के परियोजना प्रबंधक श्री मदन लाल जाट ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया

error: Content is protected !!