• Sat. Sep 19th, 2026

विधायक काश्यप ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टीआईटी रोड का भूमिपूजन

BySurendra Jain

Feb 23, 2022

खबर पक्की, 23 फरवरी, रतलाम। विधायक चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य एवं जिला योजना समिति सदस्य राजेन्द्र सिंह लुनेरा के विशेष आतिथ्य में टीआईटी रोड डिस्पेंसरी पर अतिरिक्त नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का भूमिपूजन किया गया।
चेतन्य काश्यप ने उदबोधन देते हुए बताया कि शहरी क्षेत्र में टीआईटी रोड डिस्पेंसरी का भवन अत्यंत पुराना होने के कारण नवीन भवन की आवश्यकता अनुभव की जा रही थी। नवीन भवन के लिए विधायक निधि से 25 लाख रूपये की राशि स्वीकृत करके नवीन भवन बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीआईटी रोड डिस्पेंसरी पर हब एंड स्पोक कार्यक्रम अंतर्गत मरीजों के लिए समस्त प्रकार की जॉच सेवाऐं नि:शुल्क प्रदान करने संबंधी समस्त तैयारी की जा चुकी है। मरीजों के सेंपल लेकर मोबाईल पर जॉच रिपोर्ट भेज दी जाएगी, ताकि मरीज के संबंध में बीमारी का तत्काल पता लगाया जा सके और मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिया जा सके।
राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने कहा कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर सेवाऐं प्रदान की जा रही है, इसके लिए उन्होंने शहर विधायक श्री काश्यप एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रारंभिक उदबोधन सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने दिया। कार्यक्रम के दौरान रवि जोहरी, मनोहर पोरवाल, म.प्र. चिकित्सा प्रकोष्ठ सह संयोजक डॉ. राजेश शर्मा, शेलेन्द्र डागा, बजरंग पुरोहित, राकेश परमार, प्रदीप उपाध्याय, आदित्य डागा, निमिष व्यास, डॉ. संध्या बेलसेरे, अभिषेक सिसोदिया, प्रद्युम्न मजावदिया, निर्मल कटारिया आदि उपस्थित रहे। संचालन आशीष चौरसिया ने किया। आभार विपिन पोरवाल ने माना।

You missed

error: Content is protected !!