• Sat. Nov 7th, 2026

नवीन पद स्थापना वाले सैकड़ों शिक्षको को 7 माह से नहीं मिला वेतन।

BySurendra Jain

Feb 14, 2022

खबर पक्की :14 फरवरी रतलाम-जुलाई 2021 से अन्य जिलों से स्थान्तरित होकर आये,एवं नवीन पद स्थापना वाले शिक्षकों को लगभग 7 माह से नहीं मिला वेतन। जिससे शिक्षकों का जीवन यापन करना दुर्भर हो गया है ।कई शिक्षकों के द्वारा अपनी आवश्यकता के अनुरूप ग्रह ऋण ,व्यकितगत ऋण ,शिक्षा ऋण आदि ले रखा है जिनकी किश्ते प्रति माह 7 तारीख तक कटनी होती है। जो नहीं कट पा रही है। उस पर पेनल्टी भी लगेगी एवं इस कारण कर्मचारी डिफाल्टर भी बैंक द्वारा घोषित कर दिया जाता है जिससे भविष्य में आवश्यकता होने पर ऋण नहीं दिया जाता है।
मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के विजय यादव ,पंकज कुमार दोहरे, प्रकाश सोलंकी,पायल बुनकर आनंदी लखलगाँधी धी,राजेन्र्द मरमट, बी एल कटारा ,गोपाल उपाधयाय, सोनिका -गोविनद व्यास
,रमेश परमार,मंजू बाला भारती आदि ने शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की है।

error: Content is protected !!