• Sat. Nov 7th, 2026

शासकीय एकीकृत कन्या हाई स्कूल नामली में मातृ- पितृ दिवस मनाया

BySurendra Jain

Feb 14, 2022

खबर पक्की, 14 फरवरी, नामली। शासकीय एकीकृत कन्या हाई स्कूल मे मातृ- पितृ दिवस एवं पुलवामा में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई !
इसअवसर पर कन्या स्कूल की शिक्षिका एवं भारत स्काउड गाईड की कैप्टन ललिता कदम ने उपस्थित छात्र छात्रायें एवम माता पिता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति मैं यह सिखाया जाता है कि माता पिता एवं गुरु का सम्मान हर समय किया जाना है ताकि हमे अच्छे आशिर्वाद मिल सके,इसी कड़ी मैं हमारे विद्यालय मैं ये कार्य क्रम किया गया है ताकि हमारी छात्र छात्रायें पुरानी परंपरा को कायम रख सके!
कार्य क्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे विद्यालय के प्रधान अध्यापक श्री नारायण सिंह निनोर ने कहा कि आज शासन की और से जो आज अच्छा कार्य दिया गया ताकि हमारी छात्रायें अपने माता पिता का आशिर्वाद अपने घर पर तो लेती है आज सभी के सामने आशीर्वाद ले रही है उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को बढ़ाने वाले ऐसे कार्य चलते रहना चाहिए ताकि हमारी छात्रायें एक ही घर की नही दो घर की इज़्ज़त होती है भारतीय संस्कृति को बनाये रखे!
इस अवसर पर भारतीय सैनिको को को जो पुलवामा मैं भारत माता कि सेवा करते हुए शहीद हुए थे ऐसे महान शहीदों को श्रंद्धाजलि दी गयी एवं वीर सपुते के सम्मान मैं 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया
कार्य क्रम मे नगर नामली के छात्र छात्राओ के माता पिता कविता पिता रमेश चंद्र,हिना पिता घनश्याम,माता श्रीमती अनिता, दुर्गेश नंदनी पिता शरेलाल,सौम्या पिता कमलेश माता रेखा,अक्षरा पिता माधवलाल माता श्री मति कौशलय्या ! कार्य क्रम मे शिक्षिका श्रीमती सीमा सिमोन ,श्रीमती उषा राठौर ,शिक्षक श्री सतीस पाटिल,श्री श्यामलाल सुनहरी,श्री प्रवीण विश्व कर्मा उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन श्रीमति रश्मि रावत ने किया!

error: Content is protected !!