खबर पक्की, 12 फरवरी, रतलाम। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शनिवार को प्रदेश के बेतूल से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम द्वारा किसानों के खातों में खरीफ 2020 तथा रबि 2020-21 की प्रधानमंत्री फसल बीमा की दावा राशि अंतरित की गई इस अवसर पर रतलाम जिले के किसान बड़ी संख्या में लाभान्वित हुए, रतलाम जिले के लगभग ढाई लाख किसानों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री द्वारा 318 करोड़ 20 लॉख रुपए दावा राशि सिंगल क्लिक द्वारा अंतरित की गई महू रोड स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन को देखा सुना गया कार्यक्रम में जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे रतलाम ग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना श्री राजेंद्र सिंह लुनेरा पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल श्री ईश्वर लाल पाटीदार श्री ललित पालीवाल श्री बद्री लाल चौधरी श्री राम सिंह सिसोदिया श्री कन्हैयालाल पाटीदार कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम एसडीएम श्री राजेश शुक्ला उप संचालक कृषि श्री विजय चौरसिया सहायक संचालक श्री गोयल आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन श्री दिनेश बारोट द्वारा किया गया।

