• Sat. Nov 7th, 2026

हिन्दू महिला महासभा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया

BySurendra Jain

Feb 6, 2022

खबर पक्की, 6 फरवरी, रतलाम। अखिल भारत हिंदू महिला महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनीष सिंह चौहान के निर्देश पर युवा हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल मोणवत के द्वारा युवा हिंदू महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर दबंग हिंदूवादी नेता बलराम पाटीदार प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित किया था वही महिला मोर्चा प्रदेश संगठन मंत्री भारती यादव की अनुशंसा पर प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष स्मृति शर्मा ने पूनम ठाकुर को प्रदेश महामंत्री निर्वाचित किया गोरक्षा न्यास में रतलाम जिला अध्यक्ष राजेश जी को को भी निर्वाचित किया था।
इसी कड़ी में अखिल भारत हिन्दू महिला मोर्चा प्रदेश संगठन मंत्री भारती यादव,युवा हिंदू महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी भरत शर्मा के नेतृत्व में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारत हिन्दू महिला महासभा प्रदेश संगठन मंत्री भारती यादव,रतलाम जिला अध्यक्ष सुनील झारोलिय, जावरा अध्यक्ष राहुल चर्मकार, पत्रकार भरत शर्मा, बलराम पाटीदार, पूनम ठाकुर ,कोमल परमार आदि पदाधिकारि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!