खबर पक्की, 31 जनवरी, रतलाम। कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ सहायक वर्ग-3 सुश्री निशा मैठवानी को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने पर भावभीनी विदाई दी गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा सुश्री मैठवानी को आगामी सुखद, स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले, एसडीएम रतलाम ग्रामीण सुश्री कृतिका भीमावद, अधीक्षक प्रभाकांत उपाध्याय, वरुण शर्मा आदि उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि सुश्री मैठवानी द्वारा 23 वर्ष 6 माह शासकीय सेवाकाल पश्चात स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली गई है। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने सुश्री मैठवानी के आगामी सुखद एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामना दी। उनके कार्य व्यवहार की सराहना की, निष्ठा के साथ कर्तव्यों के निर्वहन की प्रशंसा की। डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले ने अपने उद्बोधन में सुश्री मैठवानी को भावी जीवन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सुश्री निशा मैठवानी ने अपने उद्बोधन में शासकीय सेवाकाल के दौरान कर्तव्यों के निर्वहन में प्राप्त सहयोग के लिए अपने कार्यालय सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारियों के अलावा सुश्री निशा मैठवानी के परिजन भी उपस्थित थे। समारोह में सुश्री मैठवानी का पुष्पहारों से स्वागत, अभिनंदन भी किया गया।

