• Thu. Nov 5th, 2026

जिला खनिज फंड से जनहित के कार्य किए जाएंगे, अधिकारियों को प्रस्ताव देने के निर्देश दिए गए

BySurendra Jain

Jan 31, 2022

खबर पक्की, 31 जनवरी, रतलाम। जिले में एक करोड़ 64 लाख रूपए जिला खनिज फंड के रूप में उपलब्ध हैं जो जनहित के कार्यों में खर्च किए जाएंगे। इस संबंध में आयोजित बैठक में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने निर्देशित किया कि अधिकारी जनहितकारी योजनाओं के प्रस्ताव भेजे। उक्त राशि का उपयोग जनता के हित में किया जाएगा।
उपरोक्त जानकारी सोमवार को आयोजित बैठक में दी गई। जिला खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल ने बताया कि खनिज रॉयल्टी का 10 प्रतिशत जिला खनिज फंड के रूप में एकत्रित किया जाता है। कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम ने कहा कि जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यक मशीनरी उपलब्धता या आंगनवाडिय़ों में जरूरी वस्तुओं तथा अन्य कार्यों में जिला खनिज फंड का इस्तेमाल किया जाएगा। जिन कार्यों के लिए शासन से राशि आवंटित नहीं है, उन कार्यों के लिए खनिज फंड का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

error: Content is protected !!