• Sun. Sep 20th, 2026

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के समानांतर किसानों के आवागमन हेतु कच्ची सड़क निर्माण, भू-अर्जन हेतु 25 करोड़ से ज्यादा का प्रस्ताव स्वीकृति हेतु भेजा

BySurendra Jain

Jan 24, 2022

खबर पक्की, 24 जनवरी, रतलाम। जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के समानांतर किसानों के आवागमन हेतु कच्ची सड़के निर्मित जाएंगी, इसके लिए भू अर्जन होगा। भूअर्जन के लिए जिले से 25 करोड़ 95 लाख की राशि का प्रस्ताव तैयार कर प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग मध्यप्रदेश शासन को प्रेषित किया गया है। उनके द्वारा राशि की स्वीकृति सड़क एवं परिवहन मंत्रालय नई दिल्ली से ली जाएगी।
कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा प्रेषित किए गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि रतलाम जिले के अंतर्गत दिल्ली मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है। उक्त निर्माण के कारण स्थानीय कृषको द्वारा अपने खेतों तक आने-जाने में समस्या का सामना किया जा रहा है जिसके लिए किसानों द्वारा बार-बार शिकायत की जा रही है। उक्त समस्या को किसानों द्वारा माननीय केंद्रीय मंत्री सड़क एवं परिवहन मंत्रालय नितिन गडकरी के समक्ष भी प्रस्तुत किया गया था। समस्या समाधान के लिए माननीय केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी द्वारा निर्देशित किया गया था कि किसानों के आवागमन के लिए यदि कोई प्रस्ताव भेजा जाता है तो उस प्रस्ताव पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में रतलाम जिले के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के समानांतर स्थानीय किसानों को अपने खेतों में आने-जाने के लिए कच्ची सड़क के निर्माण किए जाने हेतु लगभग 3 मीटर एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ समानांतर भू-अर्जन किए जाने की आवश्यकता होगी। उक्त कार्य के लिए राशि 25 करोड़ 95 लॉख रूपए का प्रस्ताव बनाकर प्रेषित किया गया है।

error: Content is protected !!