खबर पक्की, 24 जनवरी, रतलाम। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर आयोजित होने वाली परेड की फाइनल रिहर्सल पुलिस परेड ग्राउंड पर की गई। इस दौरान कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, अपर कलेक्टर श्री एम.एल. आर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. इंद्रजीत बाकलवार आदि उपस्थित रहे।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस रहेगा
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर जिले में शुष्क दिवस रहेगा। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम द्वारा जारी आदेशानुसार जिले में देशी-विदेशी मदिरा दुकाने वाईनरी, वाईन आउटलेट, होटल बार तथा सभी मद्य भाण्डागार बन्द रहेंगे। शुष्क दिवस पर जिले में मदिरा के अवैध धारण, परिवहन एवं विक्रय पर पूर्ण अंकुश रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं।
गणतंत्र दिवस संध्या पर भारत पर्व आयोजन हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए
आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की संध्या 5.30 बजे जिला मुख्यालय पर भारत पर्व एवं आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन होगा। इसके सफल आयोजन हेतु सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े द्वारा विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौपें गए हैं। नोडल अधिकारी का जिम्मा परियोजना अधिकारी जिला पंचायत महेश कुमार चौबे का रहेगा।
इसके अलावा गुलाब चक्कर (पुराने कलेक्ट्रेट) में बैठक की संपूर्ण व्यवस्था लाइट, माईक, कुर्सियां, स्टेज, फ्लेक्स, बैनर आदि के लिए जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन श्री हिमांशु शुक्ला को दायित्व सौंपा गया है। आमंत्रण पत्र वितरण तथा माननीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने का दायित्व अधीक्षक जिला पंचायत श्री अशोक पवार को सौंपा गया है। दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण की व्यवस्था आदि के लिए जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र श्री एम.एल. सांसरी दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार अन्य व्यवस्थाओं के लिए जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन जोएल कटारा, निगमायुक्त श्री सोमनाथ झारिया, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री गोगादे, उप संचालक उद्यानिकी पी.एस.कनेल तथा संचालन दायित्व व्याख्याता आशीष दशोत्तर को सौंपा गया है।

