• Sun. Sep 20th, 2026

सड़क पर गिरे बिजली के तारों से किसान की एक लाख की भैंस मरी

BySurendra Jain

Jan 22, 2022

खबर पक्की: 22 जनवरी रतलाम, सूचना के अनुसार रतलाम विकासखंड के गांव चोरानी के कृषक खुशीलाल चौरसिया सुबह-सुबह अपने पशुओं को लेकर खेत की तरफ जा रहे थे, तो रास्ते में बिजली का तार टूटा हुआ पड़ा था, जिसके करंट लगने से उनकी तकरीबन एक लाख कीमत की नई दुधारू भैंस मौके पर ही तड़प तड़प कर मर गई, किसान खुशीलाल ने बताया कि बिजली के तार बहुत पुराने है व टुकड़ों टुकड़ों में जोड़ रखे हैं,
वह कई बार टूट कर नीचे गिर चुके हैं,बिलपांक विद्युत विभाग को कई बार सूचना दे चुके हैं, लेकिन वह तारों को नहीं सुधारते हैं, तथा आज मेरा कीमती पशुधन चला गया, यह तो गनीमत रही कि गांव में किसी की जनहानि होने से बच गई,
सूचना पर बिलपांक विद्युत मंडल के सुपरवाइजर तथा लाइनमैन मौके पर आ गए थे, व पशु चिकित्सक तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रुप से पंचनामा बनाया गया है।

किसान नेता तूफान सिंह सोलंकी चोराना ने बताया कि रतलाम ग्रामीण में ज्यादातर जगह पर विद्युत विभाग की यही स्थिति हैं, जगह जगह तार लटक रहे हैं तथा पोल टेढ़े हो रहे हैं, कई बार क्षेत्र के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, परंतु इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है तथा इस तरह की घटनाएं अक्सर घटित होती रहती हैं, हम रतलाम जिला कलेक्टर से यह मांग करते है की संबंधित किसान को उसके पशुधन का उचित मुआवजा दिया जाए तथा एक अभियान चलाकर इस तरह के तारों को बदला जाए ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति ना निर्मित हो।

error: Content is protected !!