• Sat. Nov 7th, 2026

पीएम की सुरक्षा में सेंध को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त

BySurendra Jain

Jan 11, 2022

खबर पक्की, 11 जनवरी, रतलाम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में पंजाब सरकार द्वारा बरती गई कोताही को लेकर आमजन मे भी भारी आक्रोश व्याप्त है। अपना आक्रोश व्यक्त करने तथा श्री मोदी जी की दीर्घायु की कामना को लेकर शहर के दिव्यांगजनों ने मां कालिका मंदिर परिसर में यज्ञ का आयोजन किया। उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी अरुण राव ने बताया कि दिव्यांगजनों ने यज्ञ के माध्यम से मां कालिका से देश के दुश्मनों का सर्वनाश करने तथा श्री मोदी जी की लंबी उम्र की कामना की।
दिव्यांगजन द्वय गौरव सिंह सिसोदिया, लोकेश बागमार तथा शरद शुक्ला द्वारा यज्ञ आयोजन की प्रभारी भाजपा जिला मंत्री श्रीमती सोना शर्मा के मार्गदर्शन में यज्ञ आयोजित किया गया था। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, जावरा विधायक डॉ.राजेन्द्र पांण्डे, जिला उपाध्यक्ष द्वय महेश सोनी, ओपेन्द्र सिंह यादव, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला मंत्री श्रीमती सोना शर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव, मंडल अध्यक्ष करणधीर्य बडग़ोत्या, मंडल महामंत्री राकेश परमार, हेमन्त राहोरी, हेमन्त दावरे उपस्थित थे।

error: Content is protected !!