खबर पक्की, 3 जनवरी, रतलाम। रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल द्वारा बिबड़ोद तीर्थ मेले में नई ब्लड कलेक्शन वेन के अन्दर रक्तदान शिविर लगाया गया। इस प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट चेयर मेन महेन्द्र गादिया ने बताया कि मेले में दर्शनार्थ आये महिला पुरुषों ने रक्तदान किया। इसमें युवा वर्ग ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, कई युवा साथी बॉम्बे पूना अध्ययन कर रहे यहाँ आने पर शिविर वेन को देखकर स्व प्रेरणा से रकतदान किया। जिसमें क्लब के ही सदस्य राकेश पोरवाल ने 44 वी बार रक्तदान किया। सर्वप्रथम क्लब के पूर्व अध्यक्ष मनीष तलेरा, प्रबल मूणत ने रक्तदान किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील लुनिया, सचिव कमलेश बुपक्या, चैयरमेन महेन्द्र गादिया, पूर्व अध्यक्ष मनीष तलेरा पूर्व सचिव, रोहित रुनवाल, पूर्व अध्यक्ष अशोक डांगी, क्लब अखिलेश गुप्ता, जिनेन्द्र जैन, यसवंत पावेचा धर्मेन्द्र ललवानी, पारस मूणत, राकेश पोरवाल,अमित शाह वीरेन्द्र जैन अशोक पीपाड़ा आदि ने निरंतर सेवाप्रदान की।
इस वेन का निरीक्षण ललित भाई शाह जैन सोशल ग्रुप फ़ेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मनीष शाह, उपाध्यक्ष हेमन्त जैन, उपाध्यक्ष अभय सेठिया, पूर्व अध्यक्ष दीपेन्द्र कोठारी, विजेन्द्र गादिया ने किया।
गादिया ने बताया कि यह वेन कोई भी सामाजिक संस्था शिविर के माध्यम से कर सकती है, अत: ज्यादा ज्यादा सामाजिक संस्था लाभ ले, आभार कमलेश बुपक्या ने माना।

