खबर पक्की : 3 जनवरी रतलाम, गुरू रामदास पब्लिक स्कूल आज बहुत सारे बच्चों को टीका करण हेतु केंद्र आवंटित हुआ है । स्कूल प्रबंधन द्वारा अपने विद्यार्थियों के अतिरिक्त बाकी सबको ,अन्य बच्चे, आने से मना किया जा रहा है । बच्चों को टीका करण हेतु ले जाने पर पहले तो मुझे स्कूल प्रांगण में जाने से रोका गया । फिर अंदर जाने पर एक महिला कर्मी ने मना किया । फिर वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मी बोलीं कि आप प्रिंसिपल महोदया से बात करें तब लगाऊंगी । मैने पूछा आपको वेतन ये स्कूल दे रहा है क्या ? मैने कहा कि कलेक्टर महोदय को शिकायत करूं क्या ? तब उन्होंने अपने किसी सुपरवाइजर भैया से पूछ कर लगाया । मै तो माथा फोड़ी कर बच्चों को टीका लगवा लाया । इस पर भी स्कूल सुरक्षा गार्ड को डांट पड़ी कि इन्हे अंदर क्यों आने दिया ?
अंदर बैठी स्वास्थ्यकर्मी युवती को मेरे सामने कहा कि मैं अब दूसरे अन्य (मेरे विद्यार्थियों के अतिरिक्त) किसी और बच्चे को नही आने दूंगी ,पहले मेरे विद्यार्थी टीका लगेगा उसके बाद ही किसी अन्य को ।
बाहर आ कर बोली कि बाहर के लोग 2 बजे बाद ही आने दिए जाएं ।
या तो शासन ऐसे अक्खड़ लोगों के स्कूल को केंद्र नही बनाए या वहां पुलिस कर्मी की व्यवस्था करे । इस संबंध में कलेक्टर Kumar पुरुषोत्तम के फेसबुक पेज पर भी मेरे द्वारा शिकायत की गई है।

