खबर पक्की 2 जनवरी रतलाम। भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक पैलेस रोड स्थित जिला कार्यालय पर संम्पन्न हुई । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामसिंह सिसोदिया द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान साफा बांधकर किया गया । सिसोदिया ने कहा ने कहा कि किसान मोर्चा किसान हितेषी योजनाओं को हर किसान तक पहुचाने में अहम भूमिका अदा करेगा । मुख्य अतिथि संभागीय सहप्रभारी व प्रदेश मंत्री महेश पाटीदार ने कहा कि भारत की लगभग 60 प्रतिशत जनसंख्या प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से कृषि पर आश्रित है | इसके साथ ही भारतीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनानें में भी कृषि का अहम् योगदान है | देश की अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूत करनें के लिए सरकार कृषि कार्यों में आने वाली असुविधाओं को दूर करनें के लिए समय-समय पर योजनायें संचालित करती रहती है, ताकि किसान इन योजनाओं के माध्यम से अपनी समस्याओं का निराकरण कर सके । बैठक में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला पदाधिकारियों को प्रदेश उपाध्यक्ष श्री हरिराम जी साहनी ऑर्गेनिक खेती करने का संकल्प दिलाया किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शंकरलाल पाटीदार, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने संबोधित किया । इस अवसर नव जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों का स्वागत भी प्रदेश मंत्री द्वारा किया गया । कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी द्वारा किया गया व आभार जिला महामंत्री कन्हैया लाल पाटीदार द्वारा किया गया । इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बसंतीलाल धाकड, सुरेन्द सिंह राणावत,इंद्रजीत सिंह दरबार,सुरेश पाटीदार,ईश्वरलाल पाटीदार, जिला मंत्री नवीन मीणा, रघुवीरसिंह शक्तावत, कार्यालय मंत्री आशिष पाटीदार, सह सोशल मीडिया प्रभारी तेजसिंह,सुखवीरसिंह चौधरी, शरीफ शाह रमेशचंद चौधरी देश वीर सिंह वसुनिया ईश्वर लाल जाट कैलाश जाट मंडी संचालक रतलाम आदि कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे ।
उक्त जानकारी भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी राकेश पाँचाल द्वारा दी गई !

