• Wed. Nov 4th, 2026

सीजन टिकट शुरू नहीं करने से हजारों यात्री परेशान पड़ रही आर्थिक मार

BySurendra Jain

Dec 22, 2021

खबर पक्की, 22 दिसंबर, रतलाम। पश्चिमी रेलवे रतलाम मंडल के रतलाम, जावरा, मंदसौर, एवं नीमच रूट पर सीजन टिकट शुरू नहीं हुए हैं । जबकि पश्चिमी रेलवे के रतलाम मंडल के अन्य रूट पर एमएसटी बन रही है । एमएसटी नहीं बनने के कारण 2 हजार अप डाउन कर रहे कर्मचारियों एवं अन्य यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । नमो नमो मोर्चा भारत एवं अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सहप्रवक्ता जगदीश राठौर पत्रकार ने रेल मंत्री पीयूष गोयल, मंदसौर नीमच एवं जावरा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता, एवं पश्चिमी रेलवे महाप्रबंधक को एक पत्र लिखकर मांग की है कि पश्चिमी रेलवे रतलाम मंडल यात्रियों के साथ भेदभाव कर रहा है इसी मंडल में अनेक रूट पर एमएसटी बन रही है लेकिन रतलाम मंदसौर और नीमच क्षेत्र के यात्रियों के साथ खुला भेदभाव किया जा रहा है । जो संविधान में वर्णित नागरिक समानता का अधिकार के विरुद्ध है । एमएसटी नहीं बनने के कारण जहां कर्मचारियों को महंगाई के दौर में ज्यादा जेब ढीली करना पड़ रही है वही दूसरी ओर रोज टिकट लेने के झंझट का सामना करना पड़ रहा है। श्री राठौर ने आगे कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु के यात्रियों और अधिमान्य पत्रकारों को भी रेलवे की यात्रा रियायत सुविधा नहीं मिल रही है यह सुविधा चालू ना होने के कारण महंगाई के इस दौर में वरिष्ठ नागरिकों एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिमान्य पत्रकारों को भी आर्थिक नुकसान हो रहा है । इस संबंध में जानकारी लेने पर पश्चिमी रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी कमल कांत मीणा का कहना है कि अभी रतलाम की चुनिंदा ट्रेनों में एमएसटी की सुविधा दी गई है आगामी वक्त में रतलाम नीमच रूट की ट्रेनों पर यह सुविधा जल्द ही शुरू हो जाएगी । आश्चर्य की बात यह है कि जनसंपर्क अधिकारी मीणा ने जल्द सुविधा देने की बात तो कही है लेकिन कब तक यह सुविधा सुनिश्चित होगी इस संबंध में निश्चित तिथि निर्धारित नहीं बताई है ।

error: Content is protected !!