खबर पक्की, 22 दिसंबर, रतलाम। कोरोना की तीसरी लहर के अंदेशे को देखते हुए प्रशासन की बड़ी बैठक बुधवार को मेडिकल कॉलेज मैं आयोजित हुई कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के साथ पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, अपर कलेक्टर एम एल आर्य, सी ई ओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ इंद्रजीत बाकलवार, सुनील पाटीदार एसडीएम अभिषेक गहलोत तथा अन्य अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम ने मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता और सीएमएचओ डॉ प्रभाकर नानावरे से तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की बताया गया कि ओमी क्रोन के संभावित खतरे को देखते हुए सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। ऑक्सीजन प्लांट से लेकर बेड और उपकरण दवाइयां की सभी पर्याप्त मात्रा में समय रहते व्यवस्था कर ली गई है एसडीएम श्री अभिषेक गहलोत को मास्क नहीं पहनने पर कार्रवाई करने और रैपिड रिस्पांस टीम को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए कलेक्टर ने सभी तैयारियों की माक ड्रिल नियमित समय सीमा में करते रहने के निर्देश दिए
कलेक्टर द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित होने वाले समारोहों कार्यक्रमों में लगातार सेंपलिंग करने और दोनों वैक्सीन डोज चेकिंग सपोर्ट करते रहने के निर्देश दिए गए जिले की सीमा पर भी सावधानी बरती जाएगी यदि राज्य शासन से आदेश आया तो नाइट कफ्र्यू भी लगेगा

