• Sat. Sep 19th, 2026

कॉमर्स कालेज व डोंगरे नगर रोड से हटाया अतिक्रमण, अतिक्रमण हटाने के बाद 20 फीट चौड़ी हुई सड़क

BySurendra Jain

Dec 21, 2021

खबर पक्की, 21 दिसंबर, रतलाम। कॉमर्स कॉलेज व डोंगरे नगर रोड अवैध गुमटी, ठेले, टीन शेड हटाये जाने की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मांग पर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने कार्यवाही करते हुए उक्त स्थलों से अतिक्रमण को हटवाया।
ज्ञातव्य है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिशद द्वारा कॉमर्स कॉलेज व डोंगरे नगर रोड अवैध गुमटी, ठेले, टीन शेड हटाये जाने का ज्ञापन दिये जाने पर निगम आयुक्त श्री झारिया ने तत्काल नगर निगम के अतिक्रमण दल को उक्त स्थलों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये।
निगम आयुक्त श्री झारिया के निर्देशानुसार 20 दिसम्बर को अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही डोंगरे नगर रोड से कॉमर्स कॉलेज रोड तक व कॉमर्स कॉलेज रोड से भवन निर्माण कला केन्द्र तिराहे तक प्रारंभ कि जो 21 दिसम्बर को दोपहर तक चली जिसके तहत 25 अवैध गुमटी, 12 ठेले, 10 मकानों के टीन षेड व ओटलो को हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के पश्चात् सड़क की चौड़ाई में लगभग 20 फीट की वृद्धि हुई है जिससे कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों सहित नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी।
अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान प्रभारी सहायक यंत्री एम.के. जैन, उपयंत्री राजेन्द्र मिश्रा, राजेश पाटीदार व अतिक्रमण दल उपस्थित था।

You missed

error: Content is protected !!