• Sat. Sep 19th, 2026

उज्जैन संभाग आयुक्त संदीप यादव रतलाम आए

BySurendra Jain

Dec 10, 2021

खबर पक्की, 10 दिसंबर, रतलाम। उज्जैन संभाग आयुक्त संदीप यादव शुक्रवार को रतलाम आए। संभागायुक्त रतलाम कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में पहुंचकर निर्वाचन आयोग की वीडियो कांफ्रेंस में सम्मिलित हुए। इसके पश्चात मेडिकल कॉलेज पहुंच कर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के 11 दिसंबर के रतलाम भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, अपर कलेक्टर एम.एल. आर्य, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, एसडीएम अभिषेक गहलोत, डिप्टी कलेक्टर सुश्री कृतिका भीमाद, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!