खबर पक्की, 8 दिसंबर, रतलाम। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से नगर परिषद् सैलाना, नामली एवं धामनोद के कामकाज संचालन हेतु अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। तहसीलदार रतलाम ग्रामाण श्रीमती अनिता चौकोटिया को नगर परिषद् नामली, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जावरा श्रीमती दुर्गा बामनिया को नगर परिषद् धामनोद तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी पिपलोदा श्रीमती आरती गरवाल को नगर परिषद् सैलाना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नायब तहसीलदार कुलभूषण शर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद् नामली के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो गए है।
