खबर पक्की, 8 दिसंबर, रतलाम। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम बुधवार को जिले के आलोट पहुंचे। वहां जिला संगत प्रबंधन समूह तथा स्टैंडिंग कमेटी की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, एसडीएम आलोट राजेश शुक्ला आदि उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम ने जिला संकट प्रबंधन समूह की बैठक में कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए। आगामी कोरोना लहर की आशंका के दृष्टिगत आवश्यक सुरक्षा उपायों के बारे में सतर्क किया। साथ ही प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की भी समीक्षा कलेक्टर ने की। स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन की तैयारियों की जानकारी दी गई।

